रात को जीरे का पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 15:07

रात में जीरा पानी पीने के 5 फायदे -

1- जीरा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात में जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

2- एसिडिटी (Acidity) और कब्ज (Constipation) जैसी समस्या होने पर जीरा पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना रात में जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या दूर होती है, साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

3- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर जीरा पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रात में जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है, जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

4- रक्त में आयरन (Iron) की कमी हो जाए तो हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम होने लगती है। जिससे एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि जीरा में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

5- महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय असहनीय दर्द और ऐंठन की शिकायत हो जाती है, लेकिन पीरियड्स के समय रात में अगर महिलाएं जीरा पानी का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info